मुरादाबाद, जुलाई 4 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित दावत-ए-इस्लामी इंडिया के मदरसा फैज़ान-ए-रज़ा में इस्तक़बाल-ए-हुज्जाज इज्तेमा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हज की फ़ज़ीलत उसकी अहमियत तथा हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इज्तेमा को संबोधित करते हुए दावत-ए-इस्लामी इंडिया के मुबल्लिग और हज ट्रेनर हाजी साजिद अत्तारी ने कहा कि हज अल्लाह तआला की ऐसी अज़ीम इबादत है जिसे अदा करने वाले के पिछले तमाम गुनाह माफ कर दिए जाते हैं और वह ऐसा पाक हो जाता है मानो आज ही पैदा हुआ हो। उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं उन्हें हज जैसी महान नेमत हासिल करने में देर नहीं करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- बच्चे नहीं करेंगे हजयात्रा, बुजुर्ग सहायक उन्होंने युवाओं को भी इबादत की ओर ध्यान देने की नसीहत करते ह...