Moradabad News: कुंदरकी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला पेंट बाजार से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र कलवे अली ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह किसी काम से बाइक लेकर जाने के लिए बाहर आए तो बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बाइक बरामद करने तथा चोरी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.