मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर संगठन गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन की ओर से मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे स्थित जीरो प्वाइंट पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी की सबील लगाई गई। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों, मजदूरों और अन्य राहगीरों को ठंडा व स्वच्छ पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। संस्था के नगर अध्यक्ष मुहम्मद अरकान क़ादरी अत्तारी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क ठंडे व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई । इस सेवा का उद्देश्य राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाना और इंसानियत की सेवा करना है। इस अवसर पर गुलाम नबी अत्तारी, फ़र्ज़न्द अली, फ़रमान, आसिफ, समद, ग़ौसे आज़म, सरफराज पाशा, सकलैन अत्तारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...