Moradabad News: कुंदरकी में कूमल लगाकर हजारों की नकदी और जेवरात उड़ाए
मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भीकनपुर कुलवाड़ा में चोरों ने मंगलवार देर रात एक घर में चार जगह कूमल लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 70 हजार रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण, कपड़े और बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। गांव निवासी इसरार अपने परिजनों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान रात में चोरों ने घर में चार जगह कूमल लगाया और अंदर दाखिल हो गए। इसरार की पत्नी गुलशन के मुताबिक चोरों ने ताला तोड़कर संदूक खंगाला और घर में रखी कमेटी की 70 हजार रुपये , करीब 250 ग्राम चांदी, सोने के आभूषण, कपड़े और बर्तन चोरी कर ले गए। गुलशन अपनी बेटियों की शादी की तैयारी के लिए सामान जुटा रही थीं। चोरी की जानकारी सुबह होने पर परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.