Moradabad News: कुंदरकी में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव चकफाजलपुर निवासी अरविन्द्र ने ग्राम जैतपुर पट्टी स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत पत्र देकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि करीब तीन माह पहले उसकी पत्नी का पित्त की थैली की पथरी का ऑपरेशन कराया गया था लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और घाव में लगातार इंफेक्शन होने लगा। आरोप है कि दोबारा इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित ने शिकायत में डॉक्टर पर गाली-गलौज, मारपीट इलाज के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.