Moradabad News: कुंदरकी में आकर्षक झांकियों संग निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा
मुरादाबाद, अक्टूबर 31 -- Moradabad News: नगर में शनिवार को वाल्मीकि समाज की ओर से भगवान महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर से हुआ, इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं, इसमें मां काली, राधा-कृष्ण, भगवान शिव-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: नगर में धूमधाम से निकली गई महृषि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा पूरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.