Moradabad News: कुंदरकी में अचानक तबियत बिगड़ने से युवती की मौत
मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव चकफाजलपुर में रविवार दोपहर एक युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और कुछ समय बाद उसकी शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने परिवार की खुशियों छीन ली। मृतका के भाई ने बताया कि वह छह बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। रविवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। युवती की असमय मौत से मां, बहनों और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम के समय गमगीन माहौल में मृतका के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.