मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: नगर में गुरुवार को जीएसटी विभाग की टीम की छापेमारी से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए जबकि कुछ प्रतिष्ठानों पर अधिकारियों ने पहुंचकर दस्तावेजों और कारोबार से संबंधित जानकारी ली। टैक्स चोरी की शिकायत मिलने पर जीएसटी विभाग की टीम कुंदरकी पहुंची। विभागीय टीम ने नगर के गूलर तिराहा और आसपास स्थित कई दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से पूछताछ की तथा जानकारी जुटाई। टीम की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया और काफी देर तक व्यापारियों में छापेमारी की चर्चा होती रही। हालांकि देर शाम तक किसी भी व्यापारी के खिलाफ टैक्स चोरी की पुष्टि या किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। फिलहाल विभागीय ट...