मुरादाबाद, जुलाई 17 -- Moradabad News: विकासखंड कुंदरकी के ग्राम रूपपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विधायक प्रतिनिधि ब्रजानन्द उर्फ विक्की ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य सरकार को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। प्रशासन गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और मुख्यमंत्री विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में जुटे हैं। चौपाल में आपूर्ति, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायती राज, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा विद्युत विभाग सहित विभि...