मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गुरुद्वारा सिख संगत चंद्र नगर में सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरि कृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अमृत कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम का आरंभ अरदास के साथ हुआ। संगत ने श्री गुरु हरि कृष्ण साहिब महाराज के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाल अवस्था में ही गुरुगद्दी पर विराजमान महाराज ने जीवन में विन्रमता, करुणा, नि:स्वार्थ सेवा, मानवता एवं परोपकार का अनुपम संदेश दिया। उन्हें रोगियों की सेवा करने के कारण उन्हें 'बाल प्रीतम'भी कहा जाता है। चंबा हिमाचल से आए भाई कमलदीप सिंह ने गुरवाणी एवं कीर्तन सेवा की। जिसे सुनकर संगत निहाल हो गया।संगत में गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। गुरुद्वारा सिख संगत के प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह चावला, गुरच...