मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: तहसील क्षेत्र में धान खरीद की प्रगति बढ़ाने और किसान पंजीकरण में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। किसान पंजीकरण के दौरान आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। जिन किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, उनकी सभी कृषि भूमि का विवरण पंजीकरण में जोड़ा जाएगा। क्रॉप सर्वे में दर्ज फसल के अलावा किसान को अपनी फसल (धान, मक्का, ज्वार, बाजरा या अन्य) चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी ए के मिश्रा ने यह दिशा निर्देश दिए हैं। यदि किसान द्वारा चुनी गई फसल क्रॉप सर्वे में दर्ज फसल से अलग होती है तो संबंधित प्रकरण सत्यापन के लिए अधिकारियों के लॉगिन पर भेजा जा...