मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी किशोरी घर से बिना बताए चली गई। पिता ने कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी 16 साल की है। दो अक्तूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे बेटी बिना बताए घर से चली गई। आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी शनि नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शनि के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Rampur News: 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप यह भी पढ़ें- Hapur News: लापता युवती को पुलिस ने बरामद किया

हिंदी हिन्द...