मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: क्षेत्र की एक किशोरी को गांव का झोलाछाप अपने साथ ले गया है। लड़की की मां ने इस मामले में मंगलवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब दिखी, महिला ने अपनी बेटी की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया। महिला ने बात अपने परिजनों को बताई तब सभी परिजनों ने मिल कर तलाश किया लेकिन कहीं पता नही लग पाया। महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने बताया कि उनकी बेटी को गांव का झोलाछाप निवासी खुशहालपुर निवासी रवि गौतम अपने साथ लेकर गया है। पता लगाने पर परिजनों ने दुकान पर जाकर देखा लेकिन ताला लगा मिला, जब किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंचे, तो वहां पर ताला लगा मिला। किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्...