मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मोरा मुस्तकम निवासी राहुल को किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके ऊपर पॉक्से एक्ट भी गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी 22 जुलाई को घर से बिना बताए गायब हो गई थी। पिता ने 23 जुलाई को गांव मोरा मुस्तकम नई बस्ती निवासी राहुल के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज कराया था। एसपी सिटी ने बताया कि विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान सिविल लाइंस पुलिस की टीम ने किशोरी को बरामद कर उसके बयान और मेडिकल कराए। जिसेक आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। शनिवार को एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना की टीम ने इस मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्द...