मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगी कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पाकबड़ा कस्बा चौकी प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर नया मुरादाबाद के हुड्डा तिराहे से हर्बल पार्क जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कार को रोकने पर युवकों से पुलिस की कहासुनी हुई। तलाशी में हथियार मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अमन चौधरी निवासी डिडौरी, मझोला और आशीष निवासी गागन मझोला के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...