मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बीते 21 अक्तूबर को कार की टक्कर से घायल हुए कांठ के सलेमपुर निवासी फ्लावर डेकोरेटर की रविवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी इसरार(55) मुरादाबाद में एक फ्लावर डेकोरेटर के यहां काम करते थे। परिवार में पत्नी आसमां, चार बेटे और एक बेटी हैं। भाई फुरकान ने बताया कि इसरार शादियों और पार्टियों में फूलों से साज-सज्जा करते थे। 21 अक्तूबर को दिल्ली से बस के द्वारा फूल आ रहे थे। इसरार उन्हीं फूलों को उतरवाने के लिए बाइक से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र के जीरो प्वॉइंट पर गए थे। इसरार बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े थे उसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्...