मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर में फेल हुए छात्रों को कापियां शनिवार से दिखाई जाएंगी। वहीं छात्रों का यह कहना है कि विवि कापियां दिखाने के साथ-साथ स्वतंत्र शिक्षकों से कापियों का पुनर्मूल्यांकन भी सुनिश्चित करे। केजीके के छात्र सचिन चौधरी का कहना है कि जब हमने यूनिवर्सिटी पहुंचकर छात्रों के साथ में धरना-प्रदर्शन किया था, तब वीसी ने हमारी मांगों को सात दिन में पूरा करने पर हामी भरी थी। प्रमुख मांगों में कापियां का पुनर्मूल्यांकन की बात भी थी। कहा गया था कि फेल हुए छात्रों की कापियां स्वतंत्र शिक्षक के द्वारा दोबारा से चेक कराई जाए मगर अब ऐसा प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन हमारी मांगों पर विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को कापियां दिखाना महज छलावा है, कापी देखते समय छात्र प्रश्न के उत्त...