मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं कांवड़ समिति के सदस्यों ने भाग लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने उपस्थित लोगों से कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।बैठक यह भी पढ़ें- Hapur News: कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक का आयोज...