मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: संयुक्त व्यापार मंडल ने सावन माह में कांवड़ियों की सेवा करने का निर्णय लिया है। बैठक में अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जौनी ने कहा कि मंडल के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ियों की सेवा करेंगे। महामंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि भोले के भक्तों पर पुष्प वर्षा की जाएगी और यातायात व्यवस्था में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। बैठक में श्याम बिहारी शर्मा, राजेश शर्मा, पंकज, आकाश, अमित, सहजादा, रवि,निजाम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...