मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: सावन माह में हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए और उनके आने वाले मार्ग एवं विश्राम स्थलों का शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक कुमार आकाश सिंह ने गहनता से दौरा किया। एएसपी पुलिस टीम के साथ सर्वप्रथम पुलिस चौकी पहुंचे तथा वहां से चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह को साथ लेकर कांवड़ियों के निकलने वाले मार्ग का निरीक्षण किया,इसके उपरांत श्री श्री 108 श्री नलों वाले बाबा के स्थान पर पहुंचे। यहां पहुंच कर भोले के भक्तों के विश्राम की व्यवस्था बनाने वाले ग्रामीणों से संपर्क किया, साथ ही यहां से प्रस्थान कर रहे भोले के भक्तों को रोक कर उन्हें जरूरी जानकारियां दी,साथ ही किसी भी समस्या में तुरंत सहायता देने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: कांवरियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पीरटांड़ पुलिस...