मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- Moradabad News: कांठ। शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और उपवास किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने ज्योतिष के अनुसार बताए गए समय को ध्यान में रखते हुए विधि विधान के साथ अपने-अपने घरों में कलश स्थापना का महत्वपूर्ण कार्य किया। रविवार से श्रद्धालु प्रतिदिन 9 दिन तक व्रत रखकर नव दुर्गा की पूजा अर्चना करेंगे। नवरात्रि के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध माता का थान मंदिर, श्री रामलीला मंदिर,शिव मंदिर, मोहिनी शिव मंदिर, वैश्य बिश्नोई शिव मंदिर, रविदास मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, पट्टीवाला शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री रूप का हुआ दिव्य पूजन नगर के सभी मुख्य मंदिरों पर प्र...