मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: कार्तिक अमावस्या सोमवार की दोपहर तक रही। इसके बाद शुक्ल पक्ष की परवा आरंभ हो गई। यह मंगलवार को दोपहर दो बजे तक रहेगी। शाम के समय दूज लग जाएगी। इसीलिए शाम को गोवर्धन की पूजा कराने वाले काफी लोगों ने सोमवार की शाम को ही गोवर्धन पूजन कर लिया। खास बात यह है कि जो लोग दिवाली पर मां सरस्वती का गोवर्धन पूजन तक अखंड दीपक जलाते हैं उनमें से अधिकांश ने सोमवार को ही पूजन किया। इन्होंने तीन बजे के बाद गाय के गोबर से गोवर्धन की स्थापना की। दिन ढलते समय गोवर्धन भगवान को खील बताशे और चीनी के खिलौनों का भोग लगाया। उन्हें पूरियों का भी भोग लगाया। बाद में इन्हें जिनके घर में घोसी आते हैं उन्हें दे दिया गया। जिन घरों में घोसी नहीं आते हैं उन्होंने मंदिर में रखवा दिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: गोवर्धन पर्व आज,तैया...