मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: रविवार को कश्यप निषाद संगठन के तत्वावधान में बिलारी स्थित भाईजी रेसॉर्ट पर सामाजिक एकता, जागरूकता एवं अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन मुरादाबाद स्थित जिज्ञासा अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सीपी सिंह की ओर से किया गया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि रहे। जिज्ञासा अस्पताल के वाइस चेयरमैन डॉ.यशवीर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, विकास गुप्ता, दयाराम मौर्य, रामनरेश यादव, पारस शर्मा, रवि पासी, रघुराज प्रताप सिंह, अनिल चौधरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...