Moradabad News: कल्कि धाम को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने को 140 करोड़ मंजूर
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: संभल स्थित प्रसिद्ध कल्कि धाम की कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने कल्कि धाम को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 14.260 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का फंड स्वीकृत कर दिया है। प्रोजेक्ट पर एक अरब 40 करोड़ 77 लाख 34 हजार रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने आधिकारिक शासनादेश जारी किया है। परियोजना को गति देने के लिए सरकार ने 14 करोड़ 77 लाख 34 हजार रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। धाम को जोड़ने वाला यह मार्ग अब भव्य चार-लेन के रूप में विकसित होगा। यह सड़क खिरनी के रास्ते सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों का सफर बेहद सुगम और समय की बचत करने वाला होगा। लोक निर्माण विभाग ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.