मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: मुरादाबाद में इन दिनों कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के चुनाव में सियासत गरम है। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की मुरादाबाद शाखा में 1 नवंबर को मतदान है। यहां प्रमुख चार पदों पर दो दो प्रत्याशियों के आमने सामने होने से सीधा मुकाबला है। पांच पदों पर एकल प्रत्याशी होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। पूर्व में हुए चुनाव के रद होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया दोबारा हो रही है। चार पदों में अध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह और संजीव सक्सेना आमने सामने हैं। मंत्री पद पर उदयराज और नावेद सिद्दीकी के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त मंत्री पद पर असलम और हरकेश के बीच जबकि वरिष्ठ कोषाध्यक्ष पद पर अनीता रानी और अनिल कुमार श्रीवास्तव मैदान में हैं। पूर्व में कर्मचारियों की आपसी खींचतान की वजह से निर्वाचन के...