मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- Moradabad News: कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण पांच सितंबर को होगा। इसको लेकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को नाम वापसी की अंतिम सूची जारी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी नौ पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया था। अध्यक्ष पद पर नावेद सिद्दीकी, मंत्री पद पर हरकेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर शिवानी पाल, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री पद पर विनोद, ऑडिटर पद पर कुलदीप यादव तथा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पद पर अनिल कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...