मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: मुरादाबाद। दस सराय सीता पुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्री हरि नाम संकीर्तन किया गया। कथा व्यास आचार्य अवधेश शर्मा ने कहा भगवान को पाने के लिए त्रेता और द्वापर युग कठिन तपस्या करनी पड़ती थी। मगर कलियुग में भगवान को पाना बहुत आसान है। इस युग में भगवान केवल नाम जपने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। बालक ध्रुव ने मात्र तीन वर्ष 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' का जन कर साक्षात भगवान विष्णु के दर्शन कर लिए थे। कलियुग युग में यह काम और भी आसान है। राजेंद्र शर्मा, मनोरमा शर्मा, वेदवाला अग्रवाल, सुनीता रानी, देवयनी अग्रवाल, दीपक शर्मा, नेत्र पाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...