Moradabad News: कलियुग में करें नाम जप, मिलेंगे भगवान
मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: लाइनपार हनुमान नगर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में हरिनाम संकीर्तन किया गया। कथा व्यास आचार्य सुदर्शन ने संकीर्तन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि त्रेता और द्वापर युग में भगवान को प्राप्त करने के लिए वर्षों तक योग और तप करना पड़ता था। मगर यह कलियुग है जिसमें मात्र हरिनाम जप और संकीर्तन करके ही भगवान के नजदीक पहुंचा जा सकता है। यह संकीर्तन ही भक्ति और मुक्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता है। मानव जीवन केवल इसी के लिए मिला है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भक्ति को समर्पित रहना चाहिए। व्यवस्था में सुरेश सिंह, सुनिधा गुप्ता, प्रदीप सिंह, राधे श्याम, कोमल रानी, प्रतिभा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.