Moradabad News: कर्मचारी ने लोनिवि कार्यालय की बाउंड्री तोड़कर कब्जा जमाया
मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पर राजकीय भूमि पर अतिक्रमण करने और विभागीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई है। विभाग में यह प्रकरण चर्चा का विषय बना है। जबकि, आरोपी कर्मचारी का यहां से अमरोहा जिले के लिए स्थानांतरण हो गया है। लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड के अधिशासी अभियंता ने मामले में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। विभाग के अधीक्षण अभियंता को भेजी गई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि कार्यालय परिसर की बाउंड्री के क्षतिग्रस्त होने और राजकीय भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी होने पर विभागीय स्तर पर जांच कराई गई। दो सहायक अभियंताओं की टीम ने जनपदीय प्रयोगशाला के नजदीक विभाग की बाऊंड्री तोड़कर अवैध रूप से गेट निर्माण की जानकारी दी।बताया कि इस मामले में शासकीय क्षति हुई है। विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.