मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। करवाचौथ कल यानी गुरुवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं यह व्रत पति की लंबी आयु,सुखी दांपत्य जीवन और परिवार में खुशहाली के लिए रखती हैं। यह व्रत सूर्योदय से आरंभ होकर चंद्रोदय तक रहता है। शाम को भगवान शिव-मां पार्वती, भगवान गणेश आक्र करवा माता की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पारण किया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं पंडित केदार मुरारी ने बताया यह व्रत कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह 29 अक्तूबर दिन गुरुवार को है, इसीलिए यह व्रत कल रखा जाएगा। उन्होंने बताया चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर की रात 1.06 बजे शुरू होगी और रात 10.09 बजे तक रहेगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कल मनेगा करवा चौथ, चांद के दीदार के बाद खुलेगा व्रतकरवाचौथ व्रत का ...