मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- Moradabad News: सनानत धर्म शिव वरदान मंदिर रेलवे हरथला कालोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। कथा व्यास धीर शांत दास ने कथा का आरंभ श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से किया। उन्होंने पुष्प वर्षा कर भगवान कृष्ण के आगमन का स्वागत किया। कथा व्यास ने भगवान की माखन चोरी, तृणावर्त उद्धार, पूतना उद्धार आदि प्रसंगों का भी वर्णन किया। व्यवस्था में विनोद बाला शर्मा, गौरव शर्मा, शोभा शर्मा, रोमेश मेहता, जगदीश चंद्र, नीतू शर्मा, सनी चौहान, रीना गुप्ता, यतेंद्र खंतवाल, अनीता शर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आदर्श जीवन का प्रकाश स्तंभ है श्री राम का जीवन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...