मुरादाबाद, अगस्त 20 -- Moradabad News: हमारे आदर्श विद्यालय, जनपद मुरादाबाद अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेन्द्र पाल सिंह ने गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय मुगलपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में 171 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। इंचार्ज अध्यापक मोहम्मद आसिम सिद्दीकी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान किचन की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। किचन में सफाई संतोषजनक मिली और बर्तन व्यवस्थित रखे हुए थे। इंचार्ज अध्यापक ने बताया कि गुरुवार का भोजन यूनाइटेड विकास समिति की ओर से उपलब्ध कराया गया था। विद्यार्थियों को रोटी और दाल परोसी जानी थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तैयार दाल का नमूना संग्रहित किया, जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित ...