मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में वाकरपुर अटायन निवासी आरिफ ने आरोप लगाया कि गांव का ही मुनाजिर खान प्रॉपर्टी डीलिंग और अपनी कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता है। आरोपी ने अधिक मुनाफे का लालच देकर पहले पीड़ित का भरोसा जीता और बाद में बैंक से ऋण दिलाने का आश्वासन देकर उसका मकान गिरवी रखवाया। आरोप है कि इसके बाद पीड़ित ने ट्रेडिंग में निवेश के लिए आरोपी को 17 लाख रुपये दे दिए। कुछ समय बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। अधिक दबाव बनाने पर आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी...