मुरादाबाद, अक्टूबर 16 -- Moradabad News: मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता केंद्र सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए से अधिक के टर्नओवर वाली कारोबारी फर्मों के ऑडिट कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्तूबर कर दी गई थी इसी तरह, फर्मों द्वारा आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी गई थी। टैक्स पेशेवरों का कहना है कि अभी भी कई फर्मों की तरफ से ऑडिट कराने की प्रक्रिया नहीं कराई गई है। टैक्स अधिवक्ता गौरव गुप्ता ने बताया कि निर्धारित अंतिम तारीख तक ऑडिट नहीं कराने पर कारोबारियों को डेढ़ लाख रुपए तक की पेनाल्टी चुकानी पड़ सकती हैं इसके अलावा विभागीय स्तर से होने वाली कार्यवाही को झेलना पड़ सकता है इसलिए जल्द से जल्द फर्म का ऑडिट कराकर जटिलताओं के झमेले से खुद को बचाने के लिए जरूरी तेजी दिखाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...