मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने महिला के पैर पर ऑटो चढ़ा दिया। जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पति की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के मऊ लाइनपार निवासी भोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 5 नवंबर को दोपहर करीब 3:40 बजे पड़ोसी मदनलाल ने उनके घर के सामने ऑटो खड़ा कर दिया। उसका विरोध किया तो आरोपी मदनलाल ने भोपाल और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने महिला के पैर पर ऑटो चढ़ा दिया, जिससे उसके दाहिने पैर में फैक्चर हो गया। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी मदनलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...