मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन, मुरादाबाद की मासिक बैठक रविवार को मुरादाबाद क्लब में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र का तीन बार और ईश्वर वंदना गायन के साथ सुभाष वार्ष्णेय ने किया। मंच पर डॉ जी. कुमार, एसपी सिंह, जीएस सिंह आसीन रहे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह उपस्थित रहे, जिनका अति वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। इस मौके पर रघुवीर सरन गुप्ता, कृपाल सिंह, केआर रावत, अतर कली, क्षमा देवी और रुक्मणि रानी मौजूद रही। एसपी सिटी ने वरिष्ठ नागरिक को पुलिस हेल्प लाइन की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...