Moradabad News: एसडीएम न्यायिक की अदालत का बहिष्कार
मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: कांठ। तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक की अदालत में कथित अनुचित व्यवहार के विरोध में गुरुवार को सांकेतिक बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने व्यवहार में बदलाव नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चरन सिंह ढाका, महासचिव शहजाद रफी खान समेत अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि 24 सितंबर को महासचिव शहजाद रफी और उनके जूनियर अधिवक्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम सिंह, कोषाध्यक्ष नौशाद अंसारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जीनत परवीन समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.