मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: किसान मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को रामूवाला गणेश स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेरठ प्रकरण, दलित बालिका हत्याकांड, राशन वितरण, जंगली जानवरों की समस्या तथा जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला-कालेवाला के वित्तविहीन शिक्षक प्रीतम सिंह की सेवा समाप्ति की जांच सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई को पुराने एसडीएम कोर्ट पर धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए सोमवार व मंगलवार को क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला महासचिव हर स्वरूप सिंह नरेश सिंह आबिद अली जगदीश सिंह पांडे दयाराम साहनी मनोहरी सिंह राजकुमार सौरभ, युवा नेता प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेरठ कांड के विरोध मे...