मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: एसएस चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के नेतृत्व में महत्वपूर्ण परिवर्तन एवं नई विद्यार्थी कैबिनेट के गठन के अवसर पर इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रशासक डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बबीता अग्रवाल को चेयरपर्सन का दायित्व सौंपते हुए उनके 40 वर्षों के उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए बधाई दी। उपप्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल को विद्यालय की नई प्रधानाचार्या बनाए जाने की विधिवत् घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...