Moradabad News: एसएसपी आवास की भूमि कब्जाने की कोशिश में दो भाई गिरफ्तार
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। फर्जीवाड़ा कर एसएसपी आवास की जमीन को खुद की बताकर कब्जाने की कोशिश करने और किराया वसूलने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ 11 जुलाई को केस दर्ज किया गया था। कोतवाली क्षेत्र निवासी आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसएसपी आवास पर खुद का दावा किया था। कोर्ट और पुलिस अधिकारियों को गुमराह करके 19 साल में 28.45 लाख रुपये से अधिक किराया भी वसूल लिया था। आरोपियों ने चड्ढा कोठी को भी कब्जाने के लिए फर्जी कागजात तैयार कर लिए थे, जिसके लिए अलग से मुकदमा दर्ज है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एसएसआई हरेंद्र सिंह की ओर से बीते 11 जुलाई को सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसमें कोतवाली क्षेत्र के बल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.