मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: एलएलबी के परीक्षा परिणाम को लेकर रविवार को एलएलबी के छात्र मुखर हो गए। सोमवार को केजीके कॉलेज से छात्र 10 किमी पैदल चलकर गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी पहुंचे और यहां विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए छात्रों ने कॉपी रिचेकिंग की मांग करते हुए कहा कि उत्तर पुस्तिकाएं अन्य स्वतंत्र अध्यापकों से चेक कराई जाएं। एक निष्पक्ष जांच समिति गठित की जाए, जिसमें छात्रों को भी शामिल किया जाए। भविष्य में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र समिति का गठन किया जाए। एलएलबी के छात्रों ने समय से परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सांसद रुचि वीरा से मिले एलएलबी के छात्र मालूम हो, विश्वविद्यालय की ओर से घोषित एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में इस बार 95 ...