Moradabad News: एमडीआर के विरोध में सपा व्यापार सभा का प्रदर्शन
मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर चार्ज के विरोध में सोमवार को सपा व्यापार सभा ने बुध बाजार में प्रदर्शन। थाली-चम्मच बजाकर विरोध भी दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और विरोध संबंधी तख्तियाँ लेकर चल रहे थे। समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों एवं आम कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ एवं किफायती बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। केन्द्र सरकार से प्रस्तावित एमडीआर चार्ज के संबंध में पुनर्विचार करने की मांग की। इस दौरान तुषार रस्तोगी, अजय सिंह, मोहम्मद असलम कादरी, मयंक प्रशारी, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: यूपीआई भुगतान पर एमड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.