मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर रविवार को कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के भदासना स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने प्रत्येक विद्यालय स्तर पर पूरी सक्रियता बरतने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सदस्य विधान परिषद जयपाल सिंह व्यस्त मूंढापांडे ब्लॉक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव, नूरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सीपी सिंह एवं जयवीर सिंह सिरोही सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने भी चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: प्रभारी मंत्री ने बनाई रणनीति, कार्यक...