मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विशेष समुदाय के युवक पर तीस हजार रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संभल जिले क हयातनगर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्तमान में वह मझोला थाना के मंडी समिति चौकी क्षेत्र में अपने दादा के मकान में रह रही है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब 6 साल पहले मैनाठेर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। दो बच्चे भी है, जो अपनी नानी के यहां रहते हैं। पीड़िता के अनुसार कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी मुलाकात मझोला के चौधरपुर निवासी मोहम्मद तारिक से हो गई। आरोपी ने मीठी मीठी बातों से पीड़िता को प्र...