मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: क्षेत्र के ग्राम रामपुर घोघर में स्थित आरएसएम महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत युवा एवं खेल मंत्रालय से आए हुए प्रतिनिधियों द्वारा नशा मुक्ति पर वृहद अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए हुए युवा एवं खेल मंत्रालय के प्रतिनिधि विवेक कुमार शर्मा ने वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विवेक कुमार ने प्रोजेक्टर की मदद से नशा मुक्ति पर वीडियो दिखाकर युवाओं को जागरूक किया। युवाओं को नशे की लत से दूर करने एवं नशे के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए रामचंद्र मिशन से आए डॉक्टर अंशुमान गोङ, मनोज बिश्नोई एवं रेकपाल सिंह ने योग की महत्ता पर चर्चा की एवं योग का प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को दिया। कार्यक्रम का संचालन जसपुर से आए हुए समाजसेवी संजय राजपूत ने कि...