मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाने का आरोप, तहसीलदार को ज्ञापन देकर की जांच और कार्रवाई की मांग ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड नंबर-9 में पंकज गुप्ता के मकान से बाजार तक हाल ही में बनाई गई सीसी सड़क एक माह के भीतर ही खराब होने लगी है। शनिवार को नागरिकों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

नागरिकों का प्रदर्शन शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व तहसील प्रमुख पंकज गुप्ता और सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य सतपाल सिंह के नेतृत्व में नागरिक नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन देकर कहा कि सड़क की स्थिति को लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालों के घेरे में हैं। सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमा...