मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को श्रम विभाग की ओर से दिल्ली रोड स्थित डिजाइनको एक्सपोर्ट फर्म पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं कामगारों ने अपनी सेहत की जांच कराई। शिविर का आयोजन उपश्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट के निर्देशन में किया गया। सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया ने बताया कि शिविर में कुल 567 कामगारों की सेहत जांची गई। स्वास्थ्य विभाग एवं ईएसआईसी के चिकित्सकों ने 305 महिला एवं पुरुष श्रमिकों की सेहत जांची। सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के चिकित्सकों ने 262 महिला एवं पुरुष श्रमिकों की आंखों का परीक्षण किया। जरूरतमंदों को चश्मे उपलब्ध कराए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सेवा संकल्प पैकेज : चार सौ से अधिक श्रमिकों ने कराई स्वास्थ्य जांच यह भी पढ़ें- Bahr...