मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: एमआईटी में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आइरा 6.0 का शनिवार को समापन किया गया। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और सतत कंप्यूटिंग में नवीन तकनीकों एवं शोध की संभावनाओं पर चर्चा की। समापन समारोह में एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक सुधीर गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शोध निष्कर्षों को व्यावहारिक रूप से लागू कर वास्तविक समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। वॉलमार्ट अमेरिका की डेटा साइंस सीनियर मैनेजर नैना चौधरी वल्लुरुपल्ली ने मानव-एआई सहयोग, जबकि गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार के डॉ. कृष्ण कुमार ने जनरेटिव एआई के अनुप्रयोगों पर व्याख्यान दिया। शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. क्षितिज सिंघल ने शोध गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने की बात कही। डॉ...