मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। करीब सात माह तक बसपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले ऋषिपाल प्रधान को अब संगठन मंडल जोन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूथ अध्यक्ष से शुरुआत करने वाले ऋषिपाल ने सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा महासचिव, सचिव, विधानसभा प्रभारी, जिला सचिव, जिला संयोजक ,सेक्टर प्रभारी, मुख्य मंडल प्रभारी, मुख्य सेक्टर प्रभारी आदि पदों पर कार्य किया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल में अधिवक्ता शिव शंकर सागर को मंडल जोन प्रभारी, अमर सिंह को मुरादाबाद शहर विधानसभा का प्रभारी, अमित कुमार आंचल को ठाकुरद्वारा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...