Moradabad News: उमस भरी गर्मी में सिर्फ बूंदाबांदी की आंखमिचौली करेंगे बादल
मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पिछले दिनों हुई बारिश का दौर खत्म होने के बाद चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, लेकिन, पिछले दिनों की तरह भयंकर उमस के बाद बारिश से राहत मिल जाने का दौर अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। दिन तापमान में बढ़ोत्तरी और उमस के बीच मौसम विभाग का जो पूर्वानुमान आया है उसने यही आभास कराया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक आसमान पर कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी होने की ही संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की विदाई की दहलीज पर झमाझम और अच्छी बारिश होने का दौर लगभग खत्म हो गया है। अब उमस भरी गर्मी बढ़ने के बावजूद तेज बौछारों की राहत नहीं मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.